पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*ग्राम चौपाल में सीडीओ ने लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण कर दिया निर्देश*

04 July, 2026  |  06:28 AM
*ग्राम चौपाल में सीडीओ ने लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण कर दिया निर्देश*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

        वाराणसी। आदर्श ग्राम पंचायत पूरे में मंगलवार को ग्राम चौपाल का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और उसका त्वरित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  

       जल जीवन मिशन पर 12 जगह लीकेज की समस्या थी जिसके लिए संबंधित जेई जल निगम को तलब किया गया और एक सप्ताह के अंदर सभी लीकेज को ठीक करा कर सूचित करने के निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान 22 कृषकों की फॉर्म रजिस्ट्री बनाई गई और जो भी कृषकों की फॉर्म रजिस्ट्री अवशेष हो उसको किसानों से पूर्ण करने के लिए अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग को छोड़कर सभी भाग उपस्थित रहे। 

       कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अमरावती मौर्य , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष मौर्य, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाराणसी, उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सेवापुरी के साथ समस्त विभागों के सहायक विकास अधिकारी के साथ ग्रामवासी हरिशंकर विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, असलम अली अंसारी, बच्चा लाल मौर्य, समूह सखियो सहित सैकड़ो के किसान उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)