पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बरसठी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन सीज अनेक पर चालान

04 July, 2026  |  06:21 AM
बरसठी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन सीज अनेक पर चालान

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर बरसठी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बरसठी थाना अध्यक्ष देवानंद रजक के नेतृत्व में  आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के मियाचक निगोह परियत बाजार तिराहे  और प्रमुख मार्गों पर गुजर रहे लगभग चार सौ , दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की चेकिंग के दौरान कागजात व हेलमेट न होने, नंबर प्लेट गायब होने तथा ओवरलोडिंग जैसे मामलों में  सात वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया जिसमें दो चार पहिया बस,एक टेंपो और चार मोटरसाइकिल शामिल है । वहीं नियमों का पालन न करने वाले कई वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात, बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध व नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा, जबकि आम राहगीरों ने अभियान का स्वागत किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)