पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने वात्सल्य परियोजना की शुरुआत की नवजात शिशुओं और माताओं को दिए गए उपहार

04 July, 2026  |  06:14 AM
जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने वात्सल्य परियोजना की शुरुआत की नवजात शिशुओं और माताओं को दिए गए उपहार

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग द्वारा मातृत्व और वात्सल्य की भावना को सम्मानित करने हेतु वात्सल्य नामक श्रृंखलाबद्ध परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस श्रृंखला की पहली कड़ी का आयोजन बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहगंज में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी रहे, जिन्होंने नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई शाहगंज सिटी की टीम ने नवजात शिशुओं को उपहार देकर उनके आगमन का अभिनंदन किया और माताओं को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन आयुष अग्रहरि ने बताया कि इस परियोजना के तहत हर महीने बच्चों से जुड़ा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि समाज में मातृत्व और स्नेह की भावना को बढ़ावा दिया जा सके कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, रामअवतार अग्रहरि, अध्यक्ष विवेक सोनी, सचिव रवि अग्रहरि, जेसी रौनक मोदनवाल, जेजे दुर्गेश चौरसिया जेजे आयुष कसेरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जेसी आदित्य अग्रहरि ने किया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)