पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रोहनिया पुलिस ने झूठी गवाही देने के मामले में पच्चीस-पच्चीस हजार के दो इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

04 July, 2026  |  06:11 AM
रोहनिया पुलिस ने झूठी गवाही देने के मामले में पच्चीस-पच्चीस हजार के दो इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर झूठी गवाही देने वाले 25-25 हजार रुपए के दो इनामिया अभियुक्त को रविवार को अवसानपुर गेट के पास हरहुआ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः सौरभ सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम वीरभानपुर थाना राजातालाब व मनीष कुमार यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी हसनपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि वादी मुकदमे की जमीन को अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर अन्य व्यक्ति को सट्टा कर दिया था। जिसमें अभियुक्तगण मनीष कुमार यादव व सौरभ सिंह द्वारा सब कुछ जानते हुए भी झूठी गवाही दिया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सौरभ सिंह को रविवार को अवसानपुर हरहुआ से तथा अभियुक्त मनीष कुमार को लहरतारा ब्रिज के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 319(2),318(4),336(3), 338, 340(2),61(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, हे0का0 अरविन्द कुमार,का0 अश्वनी आर्या आदि शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)