पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

संगम में स्नानार्थियों का उमड़ा सैलाब, किया दर्शन पूजन

04 July, 2026  |  05:58 AM
संगम में स्नानार्थियों का उमड़ा सैलाब, किया दर्शन पूजन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर जफराबाद सिरकोनी के राजेपुर में आदि गंगा गोमती तथा सई नदी के संगम में स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा।हजारों लोगों ने भोर से ही संगम में स्नान करके रामेश्वरम महादेव को जल चढ़ाया तथा पूजन अर्चन किया।पौराणिक काल से इस संगम का विशेष महत्व है।यहां पर जनपद ही नही गैर जनपदों के लोग भी संगम स्नान का पुण्य प्राप्त करने को आते हैं।आसपास के गांवों में एक दिन पहले से ही रिश्तेदार आ जाते हैं।इस मेले का रेवड़ा काफी प्रसिद्ध है।मेले में आये श्रद्धालुओं के अलावा क्षेत्र के हर घर मे इसको खरीदा जाता है।यह रेवड़ा विदेश तक भेजा जाता है।मेले में स्नान,दर्शन पूजन के बाद लोग मेले का आनंद उठाये।पुरुषों ने पुराने मित्रों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा रेवड़ा खरीदा। तो वृध्द महिलाओं ने गृहस्थी का सामान खरीदा।अन्य महिलाओं व युवतियों ने मेले के झूले का आनंद उठाया।सौंदर्य प्रसाधन खरीदे।बच्चों ने खिलौने खरीदा तथा मिठाई खायी।सुरक्षा की दृष्टि से थानाप्रभारी जलालपुर गजानन्द चौबे लगातार चक्रमण करते रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)