पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

होटल R D INN का भव्य शुभारंभ  विधायक रमेश सिंह रहे मुख्य अतिथि, संदीप जायसवाल ने किया स्वागत

04 July, 2026  |  05:52 AM
होटल R D INN का भव्य शुभारंभ  विधायक रमेश सिंह रहे मुख्य अतिथि, संदीप जायसवाल ने किया स्वागत

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज स्थानीय क्षेत्र में संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं सर्वप्रिय समाजसेवी संदीप जायसवाल के नवनिर्मित प्रतिष्ठान होटल R D INN का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान वंदना के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’ तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल शामिल रहे इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथिगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे अपने उद्बोधन में मनोज जायसवाल ने कहा कि “होटल R D INN का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले अतिथियों को उत्कृष्ट आतिथ्य सुविधा उपलब्ध कराना है उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं समाज के सम्मानित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान समाज सेवा एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी ने नए प्रतिष्ठान की उज्ज्वल सफलता की मंगलकामनाएं दीं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)