पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कक्षा में  छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की स्थिति का निरीक्षण करती हुई एक दिन की प्प्रधानाचार्या छात्रा कु. अर्थ वर्मा

04 July, 2026  |  05:52 AM
कक्षा में  छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की स्थिति का निरीक्षण करती हुई एक दिन की प्प्रधानाचार्या छात्रा कु. अर्थ वर्मा

पुर्वांचल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आज एक अनूठी पहल देखने को मिली, जब कक्षा 12 जी1 की मेधावी छात्रा कु. अर्थ वर्मा को एक दिवसीय प्रधानाचार्या के रूप में नियुक्त किया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कु. वर्मा को आधिकारिक दस्तावेज सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं यह नियुक्ति छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और शैक्षिक प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने के उद्देश्य से की गई है। कु. अर्थ वर्मा ने आज पूरे दिन प्रधानाचार्य के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिसमें कक्षा संचालन की निगरानी, शिक्षक बैठक की अध्यक्षता और छात्रों के साथ परामर्श सत्र शामिल थे। डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि ऐसी पहल से विद्यार्थी वास्तविक जीवन की जिम्मेदारियों से परिचित होते हैं तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है कु. वर्मा ने अपनी भूमिका निभाते हुए कहा यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैंने जाना कि एक संस्थान को सुचारु रूप से चलाने में कितनी मेहनत लगती है। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान प्रबंधन ने ऐसी पहलों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान सुलतानपुर जिले का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो 1951 से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। यह घटना स्थानीय समुदाय में सकारात्मक संदेश देगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)