पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच्चे

04 July, 2026  |  05:47 AM
सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच्चे

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर चन्दवक थाना क्षेत्र के मुर्खा नहर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। वाराणसी जा रही एक कार (UP 65FC 7956) को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही बजरंगनगर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चौकी सदस्य वैभव विशाल सिंह और ब्रजभूषण यादव ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे और किसी को कोई चोट नहीं आई।कार को खाई से निकालने के बाद उसे वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा।बजरंगनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने वैभव विशाल सिंह और ब्रजभूषण यादव सहित पूरी पुलिस टीम की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई की सराहना की है। रिपोर्टर विनीत कुमार

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)