पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत

04 July, 2026  |  05:43 AM
मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत

पुर्वांचल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर

जौनपुर जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में 24 अक्टूबर को हुई मारपीट में की घटना हुई थी।घटना में पिता और पुत्र ने मिलकर 45 वर्षीय अधेड़ तथा उसकी बेटी को मार पीटकर लहूलुहान कर दिया था।आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।
घटना में घायल रितिका पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के निवासी अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुत्र स्वर्गीय शेषमन पाण्डेय तथा उनका लड़का अंश पाण्डेय रॉड व डंडा लेकर बाइक से दरवाजे पर आये।उन लोगो ने आते ही  रितिका तथा उसके पिता राजकुमार पाण्डेय पर हमला कर दिया था।हमले में राजकुमार को गम्भीर चोट आयी थी।वे कोमा में चले गए थे।वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था।रविवार को उनकी मौत हो गयी।वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया।परिवार में कोहराम मच गया।एहतियात के तौर ओर थानाप्रभारी गजानन्द चौबे मय फोर्स मौजूद रहे मृतक रामकुमार पांडेय के परिवार में दो बेटे ओम पांडेय 14 वर्ष,अभय पाण्डेय 12वर्ष व दो बेटियां रितिका पांडेय 16 वर्ष,रिया पांडेय 18 वर्ष है।मृतक की पत्नी मंजू देवी इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे निभाएगी। 
थानाप्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि तहरीर पर अवनीश पाण्डेय तथा उनके पुत्र अंश पाण्डेय के ऊपर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)