पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

विधायक के प्रयासों से बनेगा पीपा पुल

04 July, 2026  |  05:35 AM
विधायक के प्रयासों से बनेगा पीपा पुल

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर गौराबादशाहपुर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए सौगात है। विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयासों से क्षेत्र को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी सौगात सई नदी पर बनेगा पीपा पुल। सरकार ने सालखपुर–गुतवन मार्ग पर सई नदी पर पीपा पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। यह पुल 30 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख नालों पर पुलिया व पहुंच मार्ग के निर्माण की भी मंजूरी दी है विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों पर पुलिया और संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से बड़ी राहत मिलेगी स्वीकृत परियोजनाएं इस प्रकार हैं सेहमलपुर गांव (भैंसहां बस्ती से ताला मझवारा तक) नाले पर 2×5 मीटर पुलिया एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 86 लाख रुपये की लागत से होगा। धर्मपुर क्षेत्र के समोपुर कला यादव बस्ती संपर्क मार्ग पर 64 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण किया जाएगा सालखपुर–गुतवन मार्ग पर सई नदी पर पीपा पुल 30 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनेगा। विधायक ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से क्षेत्र का संपर्क बेहतर होगा और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए अनुरोध किया कि जनहित में इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)