पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रन फॉर यूनिटी' में ACP डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

04 July, 2026  |  05:34 AM
रन फॉर यूनिटी' में ACP डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वाराणसी में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में कोतवाली क्षेत्र के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़कर एकता का संदेश दिया।2 किलोमीटर की इस दौड़ में सैकड़ों पुलिसकर्मी और नागरिक शामिल हुए एसीपी ने कहा, “यह सिर्फ दौड़ नहीं, राष्ट्र की एकता का प्रतीक है।हर कदम भारत को मजबूत बनाता है।” पूरे रास्ते ‘भारत माता की जय’ और ‘एकता में बल है’ के नारे गूंजते रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह आयोजन वाराणसी पुलिस के ‘मिशन एकता’ अभियान का हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समरसता बढ़ाना है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)