पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

एक दिन की थानेदार स्वर्णिमा ने किया जनसुनवाई,बिना हेलमेट बॉइक सवार का कराया चालान।

04 July, 2026  |  05:29 AM
एक दिन की थानेदार स्वर्णिमा ने किया जनसुनवाई,बिना हेलमेट बॉइक सवार का कराया चालान।

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर जफराबाद।प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी भुवालापट्टी जगदीशपुर की इंटर की छात्रा स्वर्णिमा यादव को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया स्वर्णिमा यादव ने चार्ज संभालने के बाद जनसुनवाई किया।उनके साथ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला व एस आई मिथिलेश कुमारी मौजूद रही।जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत अनिता देवी पत्नी स्वर्गीय लाल मोहन निवासी सुल्तानपुर का पारिवरिक प्रताड़ना का था। स्वर्णिमा ने हल्का प्रभारी को कहा कि मौके पर जाकर जांच उचित कार्यवाही करें। दूसरा प्रार्थना पत्र जमीन से सम्बंधित था अनिता पत्नी सुशील कुमार निवासी लाड़नपुर का था।उसे भी सम्बंधित लोगो को आदेश देकर ठीक करवाने का आदेश दिया। छात्रा ने थाना गेट के सामने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोका। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और नियम तोड़ने वाले एक दो पहिया पल्सर गाड़ी का बिना हेलमेट और मौके पर कोई कागजात न मिलने पर 2000 रुपये का ऑनलाइन चालान कराया।स्वर्णिमा यादव  ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी लिया। कार्यालय में जाकर अपराध रजिस्टर के बारे में जानकारी लिया।जब उनसे पूछा गया कि आपको कैसा महसूस हो रहा है।  उन्होंने बताया की बहुत अच्छा महसूस हो रहा यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मैं आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रही हु।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)