पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*निशुल्क चिकित्सा शिविर में जुटे 213 मरीज* 

Updated on: 28 October, 2026
*निशुल्क चिकित्सा शिविर में जुटे 213 मरीज* 

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

*दीपराजी देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन*महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सहित अजगरा विधायक रहे मौजूद* चोलापुर वाराणसी। क्षेत्र के दानगंज स्थित तराव गांव में ओमप्रकाश सिंह के आवास पर श्रीमती दीपराजी देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निशुल्क जांच के साथ चश्मा का वितरण किया गया। जिसमें आसपास के 213 मरीजों ने नेत्र का परीक्षण कराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में मोबाइल और टीवी के नाते आंखों पर जरूरत से ज्यादा भार पड़ रहा है। जिसकी वजह से नेत्र रोगी भी बढ़े हैं। इसलिए निशुल्क नेत्र शिविर लगाना बहुत ही पुण्य का काम है। अजगरा के विधायक त्रिभुवन राम ने भी नेत्र शिविर की जरूरत पर बल दिया। और आगे भी इसे जारी रखने की बात कही। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से लाल बहादुर सिंह, अधिक्षक डाक्टर आर.बी. यादव,डॉ अभिमन्यु सिंह, रविंद्र नारायण सिंह (मुन्ना सिंह )शिवाजी सिंह, अनिल सिंह, राणा चौहान, सतीष सिंह,अजीत सिंह,नेत्र चिकित्सक के.एन. श्रीवास्तव, संजय भारती, मुन्ना जसवार, अनंत सिंह, राजीव यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी का स्वागत ओमप्रकाश सिंह मास्टर ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)