पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पूर्वांचल युवा महोत्सव में गायन में प्रथम रहे करन पार्थ को विधायक ने किया सम्मानित

04 July, 2026  |  05:27 AM
पूर्वांचल युवा महोत्सव में गायन में प्रथम रहे करन पार्थ को विधायक ने किया सम्मानित

गुरुओं को समर्पित की सफलता, योगा व संगीत दोनों में रखते हैं विशेष पहचान

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज मेहनत और लगन से ही सपनों को साकार किया जा सकता है — इस विश्वास को सच कर दिखाया है शाहगंज के उभरते हुए युवा कलाकार करन पार्थ ने।
पूर्वांचल युवा महोत्सव के गायन प्रतियोगिता वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बदलापुर क्षेत्र के विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने एक भव्य समारोह में करन पार्थ को सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर विधायक ने कहा कि  “शाहगंज की मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है करन पार्थ जैसे युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से सफलता निश्चित मिलती है। सरकार भी युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए लगातार कार्य कर रही है समारोह में मौजूद कार्यक्रम के आयोजन मंडल के सदस्यों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से करन पार्थ का स्वागत किया कॉलेज व संगीत सफर करन पार्थ इस समय राम अवध गन्ना कृषक पीजी कॉलेज, शाहगंज के बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। संगीत के प्रति उनका झुकाव बचपन से रहा है।वे विद्यालय और कॉलेज स्तर पर अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं उनकी प्रस्तुति में स्वर, भाव और ताल का ऐसा संगम देखने को मिलता है जो हर श्रोता को प्रभावित करता है योगा में भी अग्रणी संगीत के साथ-साथ करन पार्थ का नाम योगा के क्षेत्र में भी सम्मान के साथ लिया जाता है।वे जिला और कॉलेज स्तर की योग प्रतियोगिताओं में कई बार पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।वे युवाओं को शारीरिक व मानसिक संतुलन के लिए योग अपनाने की प्रेरणा भी देते हैं करन पार्थ बोले यह मेरे गुरुओं और पिता की देन है सम्मान प्राप्त करने के बाद करन पार्थ ने भावुक शब्दों में कहा यह सफलता मेरे गुरुओं के आशीर्वाद, मेरे पिता की प्रेरणा और मित्रों के सहयोग का परिणाम है संगीत मेरे जीवन की आत्मा है और मैं इसे साधना के रूप में जीता हूं आने वाले समय में मैं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति देकर अपने नगर और जनपद का नाम ऊँचा करना चाहता हूं नगर में खुशी की लहर करन पार्थ की इस उपलब्धि से शाहगंज नगर में खुशी की लहर है कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नगर के कई सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)