पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चिकित्सक के खिलाफ अफवाहों पर गम्भीर हुआ आईएमए

04 July, 2026  |  05:24 AM
चिकित्सक के खिलाफ अफवाहों पर गम्भीर हुआ आईएमए

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ  अभिषेक रावत ने कहा गम्भीर विषय है बेबुनियाद  आरोप लगाना, भयभीत होकर कैसे करेंगे ईलाज

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज सप्ताह पूर्व चाइल्ड केयर हास्पिटल के चिकित्सक डा. महफूज अहमद के यहां नवजात की मौत का आरोप लगाकर अस्पताल में तोड़फोड़, मारपीट के आरोप पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाहगंज इकाई ने आरोपों की निन्दा करते हुए गम्भीर समस्या बताया, कहां ऐसे माहौल में चिकित्सक मरीज का उपचार करने में कहां तक सफल हो सकेंगे। आईएमए के अध्यक्ष डा. अभिषेक रावत ने कहा कि परिवार के लोग विधिक कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं, चिकित्सक हर जांच का सामना करने को तैयार है। फिर सोशलमीडिया पर किसी को भयभीत करना निंदनीय है प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से डा. रावत ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंर्तगत पिपरी गांव से कुछ लोग नवजात शिशु को लेकर पहुंचे थे। बच्चे का वजन 3500 ग्राम था, आईसीयू में रखने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर बड़े सेंटर भेजने की सलाह दी गई। जिसके बाद काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और चिकित्सक महफूज अहमद के मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। डा. रावत ने कहा कि बिना किसी गलती के चिकित्सक के साथ हुए इस बर्ताव से आईएमए के सभी चिकित्सक भयभीत हैं। कहा डा. महफूज प्रशासन और विभाग की हर जांच का सामना करने को तैयार हैं, बावजूद इसके चिकित्सकों पर गलत आरोप लगाकर अविश्वास फैलाना निन्दनीय है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)