पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*BHU के 102वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे निकेश अरोड़ा, मेधावियों को दी उपाधि व मेडल* 

Updated on: 28 October, 2026
*BHU के 102वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे निकेश अरोड़ा, मेधावियों को दी उपाधि व मेडल* 

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी-देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हो रहे 102वाँ दीक्षांत समारोह में 12 दिसंबर (सोमवार) को वाणिज्य संकाय की मेधावी छात्रा शिवानी रघुवंशीं पुत्री श्रीं अवधेश सिंह को सन् 2020-21 के पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Com-Human Resource Management) में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर प्रो० डा. एस. एन. मेहरोत्रा मेमोरियल स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया। शिवानी रघुवंशीं वर्तमान में वाणिज्य संकाय से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पी.एच.डी) की छात्रा है। इस मौक़े पर वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ प्रो. डा. एफ. बी. सिंह ने मेधावी छात्रा शिवानी रघुवंशीं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना किया।समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के 1989 बैच के छात्र और पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा ने 91 मेधावियों में 113 स्वर्ण पदक और 37 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। दो साल बाद हुए दीक्षांत की खास बात यह रही कि स्वर्ण पदक पाने वाले 91 में मेधावियों में से 63 बेटियां रहीं। मुख्य अतिथि निकेश अरोड़ा ने कहा कि तकनीक के इस युग में युवाओं के सामने काफी अवसर हैं। ऐसे में बड़ी योजनाएं बनानी होंगी। युवा ही भविष्य में बदलाव के संवाहक हैं। तकनीकी दक्षता के आधार पर ही आज दुनिया के कई देश भारत की ओर विशेष नजरों से देख रहे हैं। जीवन में सपना चाहे कोई भी देखिए उसको साकार करने के लिए सीखने का प्रयास लगातार करते रहें। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा की जानकारी देने के साथ ही छात्रों को जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)