पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*डिप्टी आर एम ओ ने केंद्र प्रभारी गौराकला को दी कड़ी चेतावनी*

Updated on: 28 October, 2026
*डिप्टी आर एम ओ ने केंद्र प्रभारी गौराकला को दी कड़ी चेतावनी*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

------

*चिरईगांव* किसानों की शिकायत पर सोमवार को डिप्टी आर एम ओ ने विपणन शाखा गौराकला के दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान खरीद सम्बंधित अभिलेख अधूरे मिले, दोनों क्रय केंद्रों का एकही स्थान कांटा लगा मिला सरकारी बोरी के स्थान पर किसानों के बोरे में धान की तौले जाने को लेकर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने केंद्र प्रभारी को हिदायत देते हुए कहा कि दोनों क्रय केंद्रों का अलग अलग तौल कराओ धान की खरीद सरकारी बोरे में ही होनी चाहिए।किसानों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार व शिकायत मिली तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस बाबत डिप्टी आर एम ओ से पूछा गया तो उनका कहना था कि गौराकला के दोनों धान क्रय केंद्रों पर खामियां मिली हैं।उसको सुधारने के लिए निर्देशित किया गया है।कमियों में सुधार नहीं होने के स्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।उक्त अवसर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मिथिलेश तिवारी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)