पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

तमंचा और कारतूस के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

04 July, 2026  |  05:01 AM
तमंचा और कारतूस के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर खेतासराय गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक गो-तस्कर को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार और निशानदेही पर क्षेत्र के बादशाही पुलिया के पास से सहाबुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी लेदरही, थाना खेतासराय को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर गोकशी व तस्करी से संबंधित मामलों में पहले भी संलिप्तता रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)