पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

10 वर्षीय अयान हत्याकांड की विवेचना करेंगे खुटहन के थानाध्यक्ष

04 July, 2026  |  04:55 AM
10 वर्षीय अयान हत्याकांड की विवेचना करेंगे खुटहन के थानाध्यक्ष

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर

 जौनपुर शाहगंज के उसरहट्टा गांव में गत गत 18 जुलाई को 10 वर्षीय बालक अयान की गोली मारकर हत्या के मामले की निश्पक्ष विवेचना न्यायालय द्वारा खुटहन थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। सनद रहे कि शाहगंज के मिल्तनगर निवासी अबूदास ने 18 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका 10 वर्षीय पोता अपने मामा अतीकुर्रहमान के साथ पड़ोस के फैजान के घर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अरंद गांव निवासी आदिल ने अयान को गोली मार दिया था। उपचार के दौरान अयान की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा आरोपितों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया गया है। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)