पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*महिलाये शोहदों से डरे नहीं,बल्कि हिम्मत के साथ डटकर उनका मुकाबला करें:*- आरक्षी रीमा

Updated on: 28 October, 2026
*महिलाये शोहदों से डरे नहीं,बल्कि हिम्मत के साथ डटकर उनका मुकाबला करें:*- आरक्षी रीमा

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

रामेश्वर,वाराणसी।प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध रानी चौधरी के निर्देश पर सोमवार को ग्राम पंचायत जगापट्टी के राजस्व गांव परसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिला बीट कर्मचारी आरक्षी रीमा व आरक्षी आरती गाेंड ने कहा कि बेटियों के सम्मान में तमाम सुविधाये सरकार ने शुरू की है।महिलाये समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। कोई दिक्कतें हो रही हो तो आप 1090 व 112 पर फोन कर जानकारी डालें।किसी भी परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। महिला बीट आरक्षी आरती गोंड ने तमाम महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा,एसिड अटैक,दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों व समस्याओं के निराकरण पर वक्तव्य दिया। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को शोहदों से बचने के लिए 1090 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की जानकारी दी।सेवापुरी प्रधान संघ संरक्षक व जगापटी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन द्वारा महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।आप को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि हिम्मत के साथ खड़ा होकर लड़ने की जरूरत है। मौके पर प्रयोगात्मक तौर पर आत्मरक्षा के गुण बताये।इस मौके पर नीलम देवी,आशा देवी,उर्मिला देवी,शीला देवी,आरती देवी,पुष्पा देवी,रेनू माली,रीना माली,अनिता कुमारी,सीमा माली,दीपा माली,ममता देवी,प्रीति कुमारी,नीतू देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी। संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला पासवान व धन्यवाद ज्ञापन शीला देवी ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)