पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कलान में 'विकसित भारत बिल्डथॉन' का आयोजन

04 July, 2026  |  04:46 AM
कलान में 'विकसित भारत बिल्डथॉन' का आयोजन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में 'विकसित भारत बिल्डथॉन' का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधान उमा शंकर सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।बच्चों को  प्रोजेक्ट हेतु उपकरण उपलब्ध कराया गया एवं पंजीकृत बच्चों को प्रोजेक्टवार समूहों में बैठाया गया। विकसित भारत बिल्डथान- 2025 कार्यक्रम का डिजिटल बोर्ड के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। जिसे बच्चों एवं शिक्षकों ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को विज्ञान प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह और मुख्य अतिथि उमा शंकर सिंह ने संबोधित किया। डॉ. आशुतोष ने 'विकसित भारत बिल्डथान- 2025 ' पर विस्तार से प्रकाश डाला और आभार व्यक्त किया। विज्ञान सह-प्रभारी दिवाकर दुबे, रुद्र प्रताप सिंह, तकनीकी प्रभारी जसवीर जी आदि शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)