पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

लायंस परिवार शाहगंज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

04 July, 2026  |  04:32 AM
लायंस परिवार शाहगंज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सेवा के नए संकल्प के साथ लायंस क्लब शाहगंज स्टार, लियो क्लब यंग स्टार व लायंस क्लब खुशबू ने किया शपथ ग्रहण

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज नगर के प्रतिष्ठित होटल शाहगंज पैलेस में  लायंस क्लब शाहगंज स्टार, लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार एवं लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन डॉ. अर्पण धर दुबे उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में गेट एरिया लीडर पी एम जे एफ लायन क्षितिज शर्मा, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एम जे एफ लायन उदय चंदानी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पी एम जे एफ लायन उमेश चंद्र कक्कड़, तथा उप कृषि निदेशक श्री हिमांशु पांडे सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन पूर्व अध्यक्ष/जोन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन मनीष अग्रहरी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन प्रवीण श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजक लायन मनोज जायसवाल एवं लायन पवन साहू की सक्रिय भूमिका रही कार्यक्रम में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।इस अवसर पर लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायन अरुण पांडे, सचिव रविकांत जायसवाल, सह सचिव लायन मनोज पाण्डेय,, कोषाध्यक्ष लायन अनिमेष अग्रहरी, सह कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव,लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के अध्यक्ष लियो शुभम गुप्ता, सचिव लियो कार्तिक अग्रहरी, कोषाध्यक्ष लियो दीपक अग्रहरी, तथा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल, सचिव लायन आराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन नेहा गुप्ता सहित सभी नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समाजसेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया कार्यक्रम की सफलता पर सभी पदाधिकारियों सदस्यों एवं अतिथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं सेवा के संकल्प संग लायंस परिवार का उत्साह चरम पर

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)