पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रामपुर में भरतमिलाप व मेले की तैयारियों का निरीक्षण

04 July, 2026  |  04:24 AM
रामपुर में भरतमिलाप व मेले की तैयारियों का निरीक्षण

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर -रामपुर आगामी 11 व 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भरतमिलाप एवं मेले की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल भी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने चेयरमैन रामपुर को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर जलभराव की समस्या को तत्काल दूर किया जाए तथा मशीनों की सहायता से सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मेले के आयोजकों से अपील की कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जब से थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने रामपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बना है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)