रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पचास वर्षीय व्यक्ति का मिला शव।बदलापुर(जौनपुर)
कोतवाली क्षेत्र मे अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई लोग तरह तरह की बातें करने लगे मिली जानकारी के अनुसार पुरामुकुंद गांव स्थित हाईवे पर एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई राहगीर भी रुक कर सव की पहचान करने लगे सभी लोगों का प्रयास असफल रहा वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह की मानें तो उन्होंने बताया कि विगत दो तीन दिन से उक्त अर्ध विछिप्त ब्यक्ति हाईवे के आस पास घूम रहा था होटल से भोजन मांगकर खा रहा था और दिन भर इधर-उधर घूमता रहता था पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो पाई शव पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। शव कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।