पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रोहनिया पुलिस ने11गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

04 July, 2026  |  04:17 AM
रोहनिया पुलिस ने11गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी,पशु तस्करी आदि पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा छ: पिकअप वाहन में कुछ गोवंशों को अवैध रूप से लादकर बध हेतु बिहार ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्यारह गौ तस्करों को अखरी बाईपास से 500 मीटर आगे डाफी टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से छ:पिकप वाहनों पर लदे 35 गोवंश( 18गाय व 17 बछिया), नौ मोबाइल फोन,2800/नगदी बरामद व घटना प्रयुक्त में प्रयुक्त छ: पिकप वाहनों को भी सीज कर दिया गया।ग्यारहों पशु तस्करों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि रोहनिया थाना अंतर्गत चौकी अखरी क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गोवंशों को अवैध रूप से लादकर बध हेतु बिहार ले जा रहे उक्त पिकअप वाहनों को पुलिस बल द्वारा करीब 500 मीटर आगे डाफी टोल प्लाजा की ओर जाकर रोक लिया गया। जिस पर कुल 35 गौवंश निर्दयता पूर्वक लादे गये थे। उपरोक्त वाहनों से कुल 35 गोवंश (18 गाय व 17 बछिया) की बरामदगी करते हुए कुल ग्यारह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0 वि0 की धारा,3/5 ए/5 बी/8 गौ बध निवारण अधिनियम व 318(4),338,336 (3),340(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 विशाल कुमार सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, उ0नि0 भरत कुमार चौधरी, उ0नि0 नीरज कुमार, उ0नि0 दिनेश सिंह, उ0नि0 श्याम बाबू, हे0का0 अमरनाथ यादव, हे0का0 अखिलेश कुमार, हे0का0 रामेश्वर यादव, हे0का0 हरेन्द्र सिंह, हे0का0 चन्द्रेश सिंह,का0 अतुल कुशवाहा आदि शामिल 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)