पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

विकास भवन में कैच द रेन बिषयक एक कार्यशाला का हुआ आयोजन 

04 July, 2026  |  04:16 AM
 विकास भवन में कैच द रेन बिषयक एक कार्यशाला का हुआ आयोजन 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकास भवन के सभागार में बुधवार को कैच दी रेन बिषयक एक कार्यालय का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कृष्णन त्यागी प्रोग्राम मैनेजर भारत सरकार, जगदीश मेनन तकनीकी सलाहकार भारत सरकार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश यादव, सीनियर हाइड्रो जियोलॉजिस्ट विभाग,भूगर्भ जल विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, वन अधिकारी वन विभाग, भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।कृष्णन त्यागी द्वारा पीपीटी के माध्यम से जीआईएस मानचित्र द्वारा जनपद वाराणसी के समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायत में स्थित वाटर बॉडीज के बारे में जानकारी दी गई। मानचित्र द्वारा जनपद के समस्त ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली नदियों, नालों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना बनाया जाए कि जनपद में स्थित समस्त वाटर बाडीज को उसके वास्तविक स्वरूप में लाया जा सके तथा वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में संरक्षित किया जा सके। ताकि जनपद वाराणसी के गिरते भूगर्भ जल स्तर में वृद्धि लाया जा सके।अन्त में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा कार्यशाला में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्री कृष्णन त्यागी जी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शीघ्र कार्य योजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि गिरते भूजल स्तर को रोका जा सके।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)