पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

75 वर्षीय दूल्हे की शादी के 12 घंटे बाद मौत के मामले में पुलिस करा रही पोस्टमार्टम

04 July, 2026  |  04:02 AM
75 वर्षीय दूल्हे की शादी के 12 घंटे बाद मौत के मामले में पुलिस करा रही पोस्टमार्टम

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा

 

 गौराबादशाहपुर (जौनपुर) जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में आये अजीबोगरीब मामले में 75 साल के बुजुर्ग सगरु राम ने सोमवार को 35 वर्षीय महिला से मंदिर में शादी की, लेकिन शादी के 12 घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर नई नवेली दुल्हन और उसके बच्चे मौजूद थे। बुजुर्ग के परिजन दिल्ली में रहते थे और सूचना मिलने पर बुधवार सुबह गांव पहुंचे। घटना का दिलचस्प पहलू यह रहा कि मंगलवार देर शाम गौरा-बादशाहपुर पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुये शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी हाउस भेज दिया था। और बुधवार को भतीजे रवि के प्रार्थना पत्र पर पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

भतीजे ने दी तहरीर, पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम

 मृतक के भतीजे रवि कुमार ने थाने में लिखित सूचना दी कि उनके चाचा सगरु राम की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। परिवार का कोई सदस्य गांव में मौजूद नहीं है। इसी आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया- तहरीर मिल चुकी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी से 4 दिन पहले बेची 5 बिस्वा जमीन पडाेसियों के मुताबिक, सगरु राम ने शादी से महज चार दिन पहले यानी 26 सितंबर को गांव के ही एक व्यक्ति को 5 बिस्वा जमीन 5 लाख रुपये में बेची थी। उनके नाम पर कुल 15 बिस्वा जमीन थी, जिसमें से 5 बिस्वा बिक चुकी है। अब उनके नाम पर 10 बिस्वा जमीन और एक सीमेंट शेड का बना घर बचा है।दुल्हन को दिए थे 20 हजार रुपए गांव के लोगों का कहना है कि यह शादी गांव के ही एक व्यक्ति आजाद ने तय कराई थी। सगरु राम ने दुल्हन मनभारती को शादी से पहले नए कपड़े और सामान खरीदने के लिए 20 हजार रुपए दिए थे। इन्हीं कपड़ों में वह महिला मंदिर में शादी करने पहुंची थी।क्यों करनी पड़ी दूसरी शादी गांव वालों के मुताबिक, सगरु राम की पहली शादी 40 साल पहले केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी अनारी देवी से हुई थी। इस शादी से कोई संतान नहीं हुई। पिछले साल 2024 में पत्नी अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं था, इस वजह से उन्होंने दूसरी शादी का फैसला लिया।

कौन है नई नवेली दुल्हन मनभारती मनभारती जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। साल 2003 में उनकी पहली शादी जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुए। लेकिन साल 2018 में बीमारी के चलते पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद मनभारती बेसहारा होकर मायके में रहने लगीं।

सूत्रों का कहना है कि कुछमुछ गांव के ही एक युवक आजद ने सगरु राम और मनभारती की शादी कराई ताकि दोनों की जरूरतें पूरी हो सकें।जांच में सामने आ सकते हैं नए पहलू शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जमीन की बिक्री और अचानक मौत को लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह सामने आएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)