पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च

04 July, 2026  |  03:58 AM
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

शाहगंज / जौनपुर आगामी पर्व पर शांति व सौहार्द बनाए रखने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार की शाम नगर में पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ के नेतृत्व में पैदल गश्त किया गया। नगर भ्रमण के दौरान लोगों से कप्तान वार्ता करते चलते रहे। नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं रामलीला व दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की दृष्टि भारी पुलिस के साथ नगर के जेसीज चौक से मेन रोड होते हुए इराकियाना तक पैदल मार्च किया गया।पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस हर स्तर पर चौकसी बरतेगी। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पैदल गश्त केवल सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं है। बल्कि जनता के बीच विश्वास पैदा करने और अपराधियों व असामाजिक तत्वों में कानून के भय को स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे। पैदल मार्च के दौरान ऊपर आसमान पर ड्रोन से पूरे मार्च मार्ग तक पुलिस द्वारा निगरानी भी होती रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)