पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अपहृता को 16 घंटे में बरामद कर रामपुर पुलिस ने पेश की मिसाल

04 July, 2026  |  03:52 AM
अपहृता को 16 घंटे में बरामद कर रामपुर पुलिस ने पेश की मिसाल

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा*

 

  जौनपुर थाना रामपुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया है पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 157/2025, धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. के अंतर्गत किशोरी मनीषा बनवासी पुत्री बृजेश कुमार बनवासी, निवासी ग्राम नरहरपुर कटौना, के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।जांच में जुटी पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, 25 सितंबर की सुबह 7:40 बजे, सिधवन तिराहा के पास से अपहृता को बरामद कर लिया। मौके से आरोपी विकास वनवासी, पुत्र ओम प्रकाश वनवासी, निवासी ग्राम चकमयगरपुर, थाना सुरेरी को हिरासत में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण कर लिया। अपहृता को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है।

 टीम में ये रहे शामिल:उ.नि. रामाश्रय कुशवाहा,हे.का. भूपेन्द्र प्रकाश,का. विश्वास पाण्डेय,का. दीपक कुमार, मनीषा पुलिस की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और क्षेत्र की जनता कह रही हैं की जब से नवागत थानाध्यक्ष विनोद कुमार आये हैं तभी से क्षेत्र की जनता सुखचैन की नींद सो रही है और अपराधी रामपुर थाना क्षेत्र छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)