पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

युवक ने फांसी लगाकर किया अपना जीवन लीला समाप्त*

04 July, 2026  |  03:48 AM
युवक ने फांसी लगाकर किया अपना जीवन लीला समाप्त*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

शाहगंज / जौनपुर. कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ठकठौलिया गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे घर के अंदर बीती रात फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी 21 वर्षीय धीरज यादव पुत्र अशोक कुमार यादव ने मंगलवार की रात में घर से खाना खा कर अपने वाटर प्लांट पर रोज की भांति सोने के लिए गया हुआ था। लेकिन जब सुबह घर के सदस्य जगाने के लिए प्लांट पर गये तो देखा कि धीरज कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक धीरज की मौत हो चुकी थी। वहीं धीरज दो भाई हैं। बड़े भाई नीरज ने बताया की घर में कोई बात नहीं थी। आखिर क्यों ऐसा कदम उठाया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आखिर धीरज ने क्यों आत्महत्या किया ऐ पहेली बना हुआ है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)