पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बसंती देवी आईटीआई में भव्य समारोहपूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती*

04 July, 2026  |  03:36 AM
बसंती देवी आईटीआई में भव्य समारोहपूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज (जौनपुर)। नगर के बसंती देवी आईटीआई परिसर में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में सुंदरकांड का पाठ हुआ और समस्त वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अनामिका मिश्रा संग विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें ईश नारायण मिश्र, विकास जायसवाल, सुरेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, कमलेश यादव, अजीम खान, कन्हैया ,देवी प्रसाद चौरसिया (मंटू ) भाजपा नेता , और रतन समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे विदित हो कि भगवान विश्वकर्मा जयंती हर वर्ष 16 या 17 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है। यह दिवस दिव्य शिल्पकार एवं वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में रचनात्मकता और कौशल का पर्व माना जाता है। इसी क्रम में संस्थान परिवार ने पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)