पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कार्यक्रम में शहीदों को किया गया नमन,नही पहुंचा कोई अधिकारी

04 July, 2026  |  03:33 AM
कार्यक्रम में शहीदों को किया गया नमन,नही पहुंचा कोई अधिकारी

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव में स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद मेला लागकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें लोगों ने शहीदों को नमन किया।स्थानीय लोगों के अंदर किसी अधिकारी के नही पहुंचने की पीड़ा साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम के एक दिन पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर साफ सफाई का काम करवाया गया था।कार्यक्रम में नर्चर पब्लिक स्कूल नेवादा के बच्चों ने देशभक्ति से सम्बंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहीद परिवार के मुंडाधरी चौहान ने कहा कि शहीदों के बलिदान से हम आज आजादी की हवा ले रहे है।आज की पीढ़ी के लिए शहीद का बलिदान प्ररेणादायक है। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी रतन सिंह परमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आना चाहिए।वैसे डीएम के निर्देश पर साफ सफाई सहित अन्य कई व्यवस्था हुई थी।कार्यक्रम में प्रधान चंदन चौहान,प्रद्युम्न सिंह,शिवप्रकाश सिंह,राम आश्रय मौर्य,सुनील राजभर,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)