पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

खरगूपुर बनीडीह में रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला उजागर

04 July, 2026  |  03:22 AM
खरगूपुर बनीडीह में रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला उजागर

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा

 

जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम खरगूपुर बनीडीह में रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।ग्राम निवासी राजा मिश्र पुत्र स्व. श्याम नारायण मिश्र ने उच्चाधिकारियों को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके भतीजे मनोज मिश्रा से ग्राम बनीडीह निवासी सुनील मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है और हत्या की धमकी दी जा रही है।

इस मामले में सुनील मिश्रा के खिलाफ अपराध संख्या 94/25 थाना रामपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसमें धारा 352, 351(2), 61(2)ए, 67 शामिल हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुनील मिश्रा के संरक्षक जीतेंद्र पुत्र रामनारायण निवासी बनीडीह और राजबहादुर पुत्र शेषनारायण निवासी खरगूपुर भी साजिश में शामिल हैं और मनोज मिश्रा की हत्या करवाने की योजना बना रहे हैं।

पीड़ित पक्ष ने इस मामले से संबंधित ऑडियो क्लिप और असलहे के साथ फोटो प्रमाण के तौर पर अधिकारियों को प्रस्तुत किए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस और उच्चाधिकारी इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करते हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)