पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सड़क दुर्घटना मे किशोर की मौत

04 July, 2026  |  03:20 AM
सड़क दुर्घटना मे किशोर की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

जौनपुर।मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के खैरूद्दीनगंज मोहल्ले में शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां साइकिल से बाजार जा रहे किशोर को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खैरूद्दीनगंज निवासी 13 वर्षीय धीरज गुप्ता का पुत्र रुद्र गुप्ता साइकिल से बाजार जा रहा था। तभी घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। हादसे में रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रुद्र को वाराणसी भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

किशोर की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह से ही मोहल्ले और नगर के लोग गुप्ता परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना देने में लगे रहे और शव का इंतजार करते रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)