पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जौनपुर के रामपुर नेशनल हाईवे 135 पर नाला निर्माण में घोर लापरवाही – खुले छड़ बने खतरा, बाधित आवागमन से आमजन परेशान* 

04 July, 2026  |  03:15 AM
जौनपुर के रामपुर नेशनल हाईवे 135 पर नाला निर्माण में घोर लापरवाही – खुले छड़ बने खतरा, बाधित आवागमन से आमजन परेशान* 

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा

 

जौनपुर। रामपुर नेशनल हाईवे 135 पर वार्ड नं. 2 स्थित कृषि फार्म के सामने नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतते हुए सड़क पर लोहे के छड़ खुले में फैले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।गाँव के निवासी दीपक तिवारी अश्वनी दुबे कुलदीप दुबे ने बताया ठेकेदार ने काम तो शुरू कर दिया लेकिन सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किए। खुले छड़ बच्चों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा हैं।वहीं, मोहल्ले के ही सुगंध दुबे प्रियांशु दीक्षित शम्भूनाथ प्रजापति अनिल गौतम का कहना है हम लोग रोज़ इसी रास्ते से गुज़रते हैं। न तो सड़क पर बैरिकेडिंग है और न ही कोई संकेत बोर्ड ज़िम्मेदार अधिकारी चुप बैठे हैं और जनता परेशान है।जब हमारी बात ठेकेदार से हुई तो ठेकेदार ने बताया की अभी फाउंडेशन गिला हैं इसके वजह ऊपर से काम नहीं हो पा रहा हैं केवल आश्वासन पर आश्वासन दे रहें हैं कार्य के नाम पर घोर लापरवाही हो रही हैं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)