पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वर्तमान जिला पंचायत अखिलेश सिंह यादव का पुलिस ने किया एनकाउंटर*

04 July, 2026  |  03:13 AM
वर्तमान जिला पंचायत अखिलेश सिंह यादव का पुलिस ने किया एनकाउंटर*

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह 

 

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घटना त्रिलोचन बाजार के पास की है। केराकत क्षेत्राधिकारी और जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोचन बाजार के पुलिस बूथ पर मौजूद थे। एसओजी टीम प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि उनकी एक टीम उप-निरीक्षक तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में घोसाव धरांव की तरफ अभियुक्तों की तलाश में गई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी अखिलेश यादव उर्फ नेता ककोरी-खालिसपुर की तरफ से नहर रोड पर पैदल आ रहा है। पुलिस टीम ककोरी नहर पुलिया हाईवे पर पहुंची। कुछ देर बाद एक व्यक्ति नहर पटरी रोड से आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। दूसरी तरफ से एसओजी की टीम भी आ रही थी। घिरा हुआ देखकर अपराधी ने झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी घायल हो गया। पकड़े गए अपराधी ने अपना नाम अखिलेश यादव उर्फ नेता बताया, जो कुसरना महादेवा का रहने वाला है। उसके पास से एक देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। अखिलेश ने बताया कि वह अपने साथी सूरज यादव उर्फ गोलू के साथ डिंगूरपुर क्रासिंग से त्रिलोचन बाजार की तरफ जा रहा था।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)