पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पत्नी से नाराज होकर घर से भागा युवक, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा; परिजन पहुंचे थाने

04 July, 2026  |  03:13 AM
पत्नी से नाराज होकर घर से भागा युवक, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा; परिजन पहुंचे थाने

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र के कुरनी (चेरई का पूरा) गांव में बीती रात एक युवक की चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दिया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था और भटकते हुए यहां पहुंचा। फिलहाल, पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने पर बुलाया है। युवक में रात 11 बजे कुरनी (चेरई का पूरा) यादव बस्ती में टहल रहा था। जिसे ग्रामीणों ने चोर समझकर दौड़ा लिया। युवक वहां से भागकर जौनपुर-रायबरेली हाईवे होते हुए छाछो गांव की ओर भागा। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने दौड़ाकर छाछो गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिएक्रोशित ग्रामीण युवक को चोर समझ कर पिटाई कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस बाबत थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने पूछताछ में अपना नाम हिमालय कुमार निवासी गांव सेमनिया थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ बताया है।हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों ने फोन पर हुई बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। एक वाहन पर सवार होकर बहककर यहां तक पहुंचा। परिजनों को थाने बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)