पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

स्टेशन के पास रखी बाइक चोरी

04 July, 2026  |  03:06 AM
स्टेशन के पास रखी बाइक चोरी

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार को एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गयी। सिविल पुलिस और जीआरपी पुलिस के सीमा विवाद में उलझने से पीड़ित का अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है।जीआरपी तथा सिविल पुलिस के बीच पीड़ित झूल रहा है।

क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी प्रदीप कुमार शर्मा की पुत्री का पेट की परीक्षा थी। शनिवार की भोर में वे अपने पुत्री को अपनी बाइक से ट्रेन पर बिठाने स्टेशन पर आये थे।बाइक स्टेशन के पास स्थित हनुमानजी के मंदिर पर खड़ी करके वे पुत्री को ट्रेन में बिठाने प्लेटफार्म पर गए थे।जब वे पुत्री को बिठाकर बाहर निकले तो देखा बाइक गायब थी।वह स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों को सूचना दिया।घटना के दो घण्टे तक वे स्टेशन पर खोजबीन करने के बाद मामले की जानकारी जीआरपी चौकी के स्टॉप को दिया।वहां से जीआरपी के लोगों ने कहा कि मामला सिविल पुलिस का है।पीड़ित जफराबाद थाने पर गया।वहां से थानाध्यक्ष के आदेश पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया।उन्होंने बताया स्टेशन के बिल्डिंग से सटकर बाइक रखी गयी थी।वह एरिया जीआरपी के क्षेत्र में आता है।जबकि जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश ने बताया कि जहा से बाइक गायब हुई है वह एरिया सिविल पुलिस का है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)