पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सामाजिक संस्थाओं ने रामलीला में सहयोग को दिखाई तत्परता

04 July, 2026  |  03:04 AM
सामाजिक संस्थाओं ने रामलीला में सहयोग को दिखाई तत्परता

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

शाहगंज/ जौनपुर नगर में रामलीला की तैयारियां जोरों पर हैं। जिस क्रम में शुक्रवार को रामलीला समिति के तत्वाधान में नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं की बैठक आहूत हुई। जिसमें लीला मंचन, ऐतिहासिक दशहरा व भरतमिलाप मेले की भव्यता को लेकर सभी सामाजिक संस्थाएं उत्साहित रहीं। संस्थाओं के प्रतिनिधि बढ़-चढ़ कर सहयोग व जिम्मेदारियों को तत्पर दिखे। बैठक की अध्यक्षता समिति के युवा अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने तो प्रबंधन व संचालन महामंत्री अनिल अग्रहरि ने किया।

 

बतादें कि नगर की सामाजिक संस्थाएं इस वर्ष की रामलीला में अपना सक्रिय सहयोग देने आगे आई हैं। समिति के आह्वान पर शुक्रवार देर शाम रामलीला भवन में बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर में स्वागत द्वार, लाग सज्जा, दशहरा मेले में प्रसाद व पानी वितरण, नगर में रथ भ्रमण, बैठकी संग्रह, आरती थाल घुमाने, मैदान की संरचना और आवा-गमन आदि व्यवस्थाओं को लेकर गहन चर्चाएं की गई। उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपना सक्रिय सहयोग देने को कहा।

 

रामलीला की व्यवस्थाओं में आगे आते हुए जूनियर जेसिस ने दशहरा मेले में प्रसाद व पानी वितरण व्यवस्था, युवा अग्रहरि समाज ने दशहरा मेले में ठेले-खुमचे व अन्य दुकानों से सहयोग संग्रह और लियो क्लब ने आरती थाल घुमाने व चढ़ावा संग्रह की जिम्मेदारी ली है। वहीं अन्य सभी संस्थाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए संस्थागत विचार विमर्श के बाद अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराने को कहा है। समिति के युवा अध्यक्ष ने सभी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में विश्वकर्मा समाज से लालचन्द विश्वकर्मा, बरनवाल समाज से सुभाष बरनवाल, अग्रहरि समाज से अजेन्द्र अग्रहरि व अश्विनी अग्रहरि, युवा अग्रहरि समाज से कार्तिक अग्रहरि, जायसवाल समाज से उमेश जायसवाल, युवा जायसवाल समाज से रजनीश जायसवाल, युवा मोदनवाल समाज से अतुल मोदनवाल,जेसीआई से सौरभ आर्या व उज्ज्वल सेठ, जूनियर जेसीस से रौनक मोदनवाल, लायंस क्लब से अनिमेश अग्रहरि, लियो क्लब से शुभम मोदनवाल, शशांक अग्रहरि व दीपक अग्रहरि सहित अन्य उपस्थित रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)