पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

31 दिसम्बर से पहले रबी फसलों का बीमा कराएं किसान- बीडीओ

02 July, 2026  |  05:56 PM
31 दिसम्बर से पहले रबी फसलों का बीमा कराएं किसान- बीडीओ

विवेक राय की खास रिपोर्ट

फसल बीमा के प्रचार वाहन को बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

चोलापुर/वाराणसी 

जनपद में चलाती जा रही भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना" का किसानों के बीच प्रचार -प्रसार के उद्देश्य से जनपद में चलाया जा रहा फसल बीमा योजना का प्रचार वाहन बुधवार को चोलापुर ब्लाक मुख्यालय पहुंचा।ब्लाक मुख्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी अशोक चौरसिया ने फसल बीमा योजना के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बीडीओ ने किसानों से 31 दिसम्बर से पहले रबी फसलों का बीमा कराने की अपील की और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का किसानों को लाभ उठाने की सलाह दी।

जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार वाहन क्षेत्र के चोलापुर,जगदीशपुर, रूपचंदपुर,लखनपुर,सिंहपुर,राजवारी,धौरहरा,रौनाकलां,नियारडीह सहित कुल 11 न्याय पंचायतों का भ्रमण करके किसानों के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रथ के साथ उपस्थित रहे सहायक विकास अधिकारी कैलाश प्रसाद मौर्य व बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ व फसल बीमा कराने की नियमावली पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक,शहनाज़, सहायक तकनीकी प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता,सहायक उद्यान निरीक्षक मनीष, प्रविधिक सहायक अनामिका सिंह,स्वाति राय,अर्चना सिंह,सुभाष झा,डा.उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)