पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

04 July, 2026  |  03:01 AM
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

 

जौनपुर खेतासराय स्थानीय थाना क्षेत्र के तरसावा नहर पर शुक्रवार की देर रात्रि बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई । खुटहन और खेतासराय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गिरफ़्तार कर लिया उसके बाये पैर में गोली लगी पुलिस अभिरक्षा में सोंध पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया । पुलिस अपनी आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है ।सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात्रि खुटहन पुलिस पहलमापुर नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । तभी गाभिरन की तरफ़ से एक मोटसाइकिल से एक संदिग्ध आता दिखाई दिया, रोकने पर मोटसाइकिल पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए कलापुर की तरफ़ भागने लगा थानाध्यक्ष चन्दन रॉय ने कंट्रोल रूम में सूचना देते हुए खेतासराय पुलिस को दी । थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय बादशाही में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । वह पीछा करते हए गुरैनी होकर अर्जनपुर- कलापुर मार्ग पर आगे बढ़े । तभी क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई । तरसावा नहर पर टीम को चकमा देते हुए उसने स्पीड बढ़ा दी, इस दौरान बदमाश खड्डे में असंतुलित होकर गिर गया । ख़ुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया । गोली खेतासराय थानाध्यक्ष के कान के पास से गुज़र गया । आत्मरक्षार्थ खुटहन और खेतासराय पुलिस द्वारा एक एक राउंड फायरिंग की । पैर में लगी गोली से घायल बदमाश को स्थानीय पीएसी सोंधी प्राथमिक केंद्र भेजा । तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुआ । युवक ने अपना नाम दीपक दूबे उर्फ़ रिंकू पंडित निवासी पिलकक्षा दौलतपुर थाना खुटहन बताया । जिस पर विभिन्न संगीन आपराधिक मामले दर्ज है खुटहन के पहलमापुर में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी । रुकने के लिए इशारा करने पर बदमाश ने बाइक को टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया । तरसावा नहर पर हुई मुठभेड़ में दीपक दूबे को गिरफ्तार किया गया । उसके पैर में गोली लगी है । अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)