पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

राष्ट्रनिर्माण में होती है शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका- लायन प्रदीप जायसवाल*

04 July, 2026  |  02:58 AM
राष्ट्रनिर्माण में होती है शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका- लायन प्रदीप जायसवाल*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

 

लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के संयुक्त तत्त्वाधान में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का कार्यक्रम प्रोफेसर रज्जू भैया सरस्वती विद्या मंदिर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को अंग वस्त्रम एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उसके उपरांत विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कला प्रतियोगितामें प्रतिभाग़ करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता आराध्या अग्रहरि, द्वितीय पुरस्कार विजेता आशी यादव, तृतीय पुरस्कार विजेता श्रेष्ठ सोनी को दिया गया तथा लायंस क्लब शाहगंज स्टार के सदस्य मनीष श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को एक सिलाई मशीन भेंट किया गया, उपर्युक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लायन प्रदीप जायसवाल ने संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल के प्रधानाचार्य आदरणीय ज्ञानेश प्रताप सिंह ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के जोन चेयर पर्सन लायन मनीष अग्रहरि जी ने किया ,कार्यक्रम में लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जायसवाल लायन पवन साहू लायन रितेश आर्य लियो क्लब के कोषाध्यक्ष लियो दीपक अग्रहरि , लियो चन्दन अग्रहरि आदि तमाम लायन बंधुओ ने उपस्थिति दर्ज कराई, कार्यक्रम का संचालन सचिव लायन रवि कांत जायसवाल ने किया 

अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन मनोज पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का छात्र-छात्राओं का एवं अध्यापक अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया....

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)