पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण आयोजन किया गया* 

04 July, 2026  |  02:56 AM
आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण आयोजन किया गया* 

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

 

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र में जरूरतमंदों को नई दृष्टि देने के उद्देश्य से आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सर्वेश्वरी महाविद्यालय, कमरुद्दीनपुर शिव मंदिर के पास में आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ० परमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्ग के मरीजों की आँखों की जाँच बिल्कुल मुफ्त की गई, साथ ही मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन भी आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी में निःशुल्क किया जाएगा। 

काउंसलर पंकज त्रिपाठी ने जानकारी दी कि करीब एक सौ पच्चीस मरीजों का नेत्र परीक्षण इस शिविर में किया गया है जिनका ऑपरेशन के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल में ठहरने व भोजन और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था भी राज शंकर आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर की तैयारियों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सर्वेश्वरी महाविद्यालय के प्रबंधक डा० परमेन्द्र सिंह के द्वारा डॉ० चंद्रेश सिंह प्रबंधन मां सरस्वती पीजी कॉलेज दमोदरा, अनिल सिंह अध्यक्ष इंडिया ओवरसिस कांग्रेस, अनिल सिंह पत्रकार दैनिक जागरण, धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ उदय प्रताप कालेज वाराणसी व आशीष कुमार मौर्य तेजस टूडे पत्रकार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सर्वेश्वरी महाविद्यालय कमरुद्दीनपुर में आयोजित शिविर में आर जे शंकर आई हास्पिटल के डा० संदीप सिंह, काउंसलर पंकज त्रिपाठी, डा० रजित, डा० संजू यादव, डा० प्रिया भारती, डा० पूजा कुमारी के साथ-साथ कॉलेज के प्रबंधक डा० परमेन्द्र सिंह,डा० संजय सिंह निदेशक शोभा एजुकेशन ट्रस्ट,अध्यापक अशोक सिंह,संतोष पटेल,रोशन सिंह, मनीष पटेल, विशाल यादव,धीरज यादव, विरेंद्र यादव,सोनी, पूनम पटेल, नेहा पटेल आदि स्टाप उपस्थित।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)