पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी में डीसीपी क्राइम/एडीसीपी काशी के पद पर तैनात

04 July, 2026  |  02:43 AM
वाराणसी में डीसीपी क्राइम/एडीसीपी काशी के पद पर तैनात

*वाराणसी में डीसीपी क्राइम/एडीसीपी काशी के पद पर तैनात आईपीएस सरवणन टी को कल लखनऊ में आयोजित समारोह में डीजीपी राजीव कृष्णा ने उनकी बेहतरीन पुलिसिंग और कार्यप्रणाली के लिये शौर्य सम्मान से सम्मानित किया सरवणन टी ने वाराणसी कमिश्नरेट में अपनी सेवा अवधि में उल्लेखनीय साहस, विवेचना-कौशल एवं उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। इनके मार्गदर्शन में 26 पुलिस मुठभेड़ों के दौरान संपत्ति अपराध, गौकशी तथा हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त कुल 43 अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

इनके निर्देशन में कई महत्वपूर्ण एवं सनसनीखेज प्रकरणों का सफल अनावरण किया गया, जिनमें प्रमुख हैं भेलूपुर थाना क्षेत्र में पाँच सदस्यों के परिवार की हत्या का सफल अनावरण संकट मोचन महंत के आवास से हुई चोरी का मात्र 24 घंटे के भीतर पूर्ण अनावरण, जिसमें 6 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं 100% बरामदगी सुनिश्चित हुई तेलुगू विभागाध्यक्ष पर हमले की घटना में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मास्टरमाइंड (पूर्व विभागाध्यक्ष) एवं उसके आंध्र प्रदेश निवासी छात्र की संलिप्तता का पर्दाफाश। वाराणसी शहर में संचालित 2 फर्जी कॉल सेंटर्स (इन्वेस्टमेंट साइबर फ्रॉड) को पकड़ा और कुल 29 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)