पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

प्राचार्य परिषद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का गठन सर्वसम्मति से

04 July, 2026  |  02:42 AM
प्राचार्य परिषद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का गठन सर्वसम्मति से

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जौनपुर, 30 अगस्त 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य परिषद का गठन आज स्थानीय गोल्डन ट्री होटल में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया और नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। 

चुनाव प्रक्रिया में प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक महामंत्री, प्रोफेसर शंभू नाथ चौहान उपाध्यक्ष, प्रोफेसर सुधाकर सिंह संयुक्त मंत्री और प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। 

बैठक में प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर मिथिलेश पाण्डेय, प्रोफेसर सुनील सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर विजय कुमार राय, प्रोफेसर दिवाकर सिंह, और प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी प्राचार्यों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि "यह प्राचार्य परिषद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। हम सभी मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदण्ड स्थापित करने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" नवनिर्वाचित महामंत्री प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्राचार्य परिषद सभी के हितों का संरक्षण करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्थान में हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। यह गठन विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं प्राचार्यों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नहीं रहने के कारण प्राचार्य परिषद का गठन काफी दिनों बाद आयोग से नियुक्त होकर आये प्राचार्यों द्वारा किया गया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)