पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अधेड़ ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

04 July, 2026  |  02:38 AM

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के सरैया गांव में शुक्रवार की भोर में एक 52 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना से बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ऊक्त गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसेवक घर के सामने अपने मड़हे में सोता था।गुरुवार की रात को वह खाना पीना खाकर सोने चला गया।सुबह परिवार के सदस्यों की नजर पड़ी तो देखा वे मड़हे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये है।यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।आनन फानन में गांव के लोग जमा हो गए।सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतक किन्ही कारणों से आत्महत्या कर लिया था।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)