पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जौनपुर शहर के नाले मे गिरने से हुई 3 लोगो की मौत पर शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ, हरसंभव दी जाएगी मदद- राज्यमंत्री*

04 July, 2026  |  02:37 AM
जौनपुर शहर के नाले मे गिरने से हुई 3 लोगो की मौत पर शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ, हरसंभव दी जाएगी मदद- राज्यमंत्री*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता विवेक सिंह

  

जौनपुर 28 अगस्त -प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव द्वारा बुधवार देर सायं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ गत 25 अगस्त 2025 को कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव में अतिवृष्टि तथा खंभे में विद्युत प्रवाह होने के कारण घटित हृदय विदारक घटना में मृतक शिवा, प्राची मिश्रा और समीर के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई तथा पीड़ित परिवारजन को सांत्वना दी गई।

राज्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ है। मा0 मुख्यमंत्रीजी तथा प्रमुख सचिव गृह को घटना क्रम से अवगत करा दिया गया है तथा शासन के निर्देश के क्रम में नियमानुसार हरसंभव जो भी मदद दी जा सकेगी, दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद तथा हृदय को विचलित करने वाला है। घटना की जांच हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी स्थानीय निकाय अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में एसपी सिटी तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत की संयुक्त त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इसके साथ ही मंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा मंत्री द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कहा गया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)