पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

नाबालिग किशोरी को बहला कर भगा ले गया युवक

04 July, 2026  |  02:30 AM

पूर्वांचल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

जौनपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पड़ोस के गांव के युवक ओर अपनी नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।मामले को लेकर खूब चर्चा है।महिला ने बताया कि उसका पूरा परिवार रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता है।जुलाई माह में जब वह परिवार के साथ पारिवारिक काम के लिए मुम्बई से घर लौट रही थी।वाराणसी के कैन्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकने के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी को बगल के गांव का ही एक लड़का बहलाकर भगा ले गया। 

थाना प्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि थाना क्षेत्र का ही एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वाराणसी कैन्ट स्टेशन पर जब ट्रेन रूकी तो उनकी बेटी को उनके बगल के गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया।आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)