पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता सफलता

04 July, 2026  |  02:27 AM
वाराणसी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता सफलता

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

एसटीएफ वाराणसी इकाई को दिनांक23-8-2025 कोअभिसूचना संकलन के दौरान पता चला था कि लूट और हत्या के अभियोग का वांछित तथा एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी शंकर कनौजिया आजमगढ़ क्षेत्र में अपने गिरोह के साथ किसी वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा उसे जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र अंतर्गत गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था कि गिरफ्तारी के दौरान शंकर कनौजिया द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई,परन्तु टीम के सदस्य बाल बाल बच गए। टीम द्वारा आत्मसुरक्षा में किए गए फायर से अपराधी घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। घटनास्थल से एक कारबाईन9mm,एकपिस्टल9mm, एक खुखरी तथा भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं। शंकर कनौजिया द्वारा अपने गिरोह के साथ वर्ष 2011 में दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे नामक व्यक्ति की हत्या कर गला काटकर गायब कर दिया गया था। यह तभी से फरार था। फरारी के दौरान यह लगातार लूट आदि का अपराध करता रहा। उसी क्रम में वर्ष 2024 में जुलाई माह में इसके द्वारा जनपद महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूट लिया गया तथा लूट के दौरान उनकी हत्या कर धड़ से सिर गायब कर दिया गया था। उक्त अभियोग में इसके ऊपर एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके संबंध में अन्य अपराधों का पता लगाया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)