पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मॉडल संकुल स्तरीय समिति का विजनिंग मॉड्यूल-2 विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन सम्पन्न*

04 July, 2026  |  02:05 AM
मॉडल संकुल स्तरीय समिति का विजनिंग मॉड्यूल-2 विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन सम्पन्न*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *हरहुआ*। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करके संकुल की दीदियां कार्य करें  उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मॉडल संकुल स्तरीय संघ का विजनिंग मॉड्यूल-2 (MCLF V-2) विषय पर 29 जुलाई, 2025 से चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह ने कहा कि यदि हमें सफलता प्राप्त करनी है तो हम किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे पहले उसकी प्राथमिकता तय कर लें और एक निश्चित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लक्ष्य निर्धारित करके उस दिशा में कार्य करें।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में डीआरपी सुरेश पाण्डेय व नीलू श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षुओं को तीन दिवसों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीएलएफ के प्रस्तावित दृष्टि वाक्य का निर्धारण कराया गया जिसके अंतर्गत विकास खंड सेवापुरी के विकास सीएलएफ ने तय किया कि विकास 'आजीविका प्रेरणा संकुल समिति का है सपना, आत्मनिर्भर दीदी, खुशहाल परिवार, आदर्श गांव हो अपना।' इसी के साथ सीएलएफ की दीदियों ने अपने-अपने ग्राम संगठन से आए हुए आयामों पर सामुदायिक सहभागिता के आधार पर सीएलएफ की प्राथमिकताओं को तय किया जिसके अन्तर्गत उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में संगठन की मजबूती, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आजीविका को रखा। इसी कड़ी में दल बल गतिविधि के अंतर्गत गुब्बारे का खेल के माध्यम से लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व को जाना तथा दिमाग के बोतल को दूर करने का खेल के माध्यम से परिवर्तन को प्रभावित करने वाले आंतरिक और बाह्य कारकों को समझा।

        इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के तीन दिवसों में आंकड़ों के आधार पर सीएलएफ द्वारा तय किए गए 5 साल के सपनों को पूरा करने के लिए दीदियां यहां से जाकर काम करें।

   समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया    इस अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार, सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, अजीत कुमार, कविता, नीता, चन्दा, संजू, पूजा, छाया, रेनू, रेखा, पुष्पा, नीलम, राधिका, सुनीता, पूनम, माधुरी, मुन्नी, सावित्री, इंदु, प्रिया, कुसुम, रिमा आदि सहित 45 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)